G-LDSFEPM48Y

बुध की उल्टी चाल से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

भोपाल। बुध ग्रहों का राजकुमार है। यह अश्लेषा, रेवती और ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ-साथ मिथुन और कन्या राशि का स्वामी भी है। जब भी यह ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। कुछ दिनों में बुध अपनी चाल बदलेगा। 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में वक्री होगा।

इस ग्रह को बुद्धि, तर्क, गणित, चतुराई, मित्र, संवाद इत्यादि का कारक माना जाता है। इसकी स्थिति शुभ होने से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुंदर और स्वस्थ होता है। जीवन में कामयाबी का शिखर छूने में सक्षम होता है। कारोबार में भी लाभ होता है। आइए जानें नवंबर में बुध के वक्री होने से किन-किन राशियों को सबसे अधिक फायदा होगा?

धनु राशि

बुध का वक्री होना धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि होगी। पैसों की बचत होगी। कार्यक्षेत्र में भी लाभ होगा, प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। मुनाफा भी बढ़ेगा। आर्थिक समस्याएं दूर होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर भी बुध मेहरबान होगा। बिजनेस में फायदा होगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। सेहत से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विवाह के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बुध की उल्टी चाल अनुकूल रहेगी। नौकरी की तलाश पूरी होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबार में भी फायदा होगा। नया घर, भूमि और वाहन की खरीददारी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। इनकम भी बढ़ेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!