मार्च से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी धन की वर्षा

राशि। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का बेहद महत्व है। ग्रहों के गोचर से सभी राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। मार्च 2022 में सूर्य, बुध और शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशिवालों को बेहद लाभ होगा। वहीं ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 1 मार्च 2022 से कुछ राशि के जातकों का भाग्य बदल जाएगा। उनके अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं।

 

मिथुन राशि

सम्मान और प्रमोशन मिल सकता है। उत्साह रहेगा व लोगों की उम्मीदें आपसे बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। पुश्तैनी जायदाद में हिस्सा मिलने की संभावना है। प्रेम विवाह के लिए परिजन सहमत होंगे।

कर्क राशि

करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे। अपेक्षा से अधिक लाभ संभावित है। साहित्य और तकनीकी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। प्रेम प्रसंग और सगाई के भी सुअवसर बनेंगे।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिस्थितियां पहले से अधिक संतुलित होंगी। विदेश यात्रा संबंधी रुकावटें खत्म होंगी। छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी और व्यापार के लिए समय उचित है। इसका पूरा फायदा उठाएं। रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि

दाम्पत्य सुख और आनंद का अनुभव करेंगे। आप किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मार्च महीने में किस्तमत का भागलफल अच्छा है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी कार्य के लिए पुरस्कार और प्रशंसा प्राप्त होगी। आय और मुनाफे में वृद्धि होगी। एक नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। किसी करीबी से अप्रत्याशित उपहार भी प्राप्त हो सकता है।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!