Saturday, April 19, 2025

नए साल में इन राशि वालो की चमकेगा किस्मत,जाने अपनी राशि

राशि। साल 2022 कुछ राशि के जातकों के लिए काफी शुभ है और यदि वे सफलता, पैसा, तरक्की पाने की चाहत रखते हैं तो उनके लिए साल 2022 काफी सफलताएं दिला सकता है। शनि की महादशा का सामना कर रहे राशि वाले जातकों के लिए अप्रैल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन के बाद काफी राहत महसूस होगी। इन राशि वालों को शनि की साढ़े साती से राहत मिलेगी। शनि के गोचर के साथ ही उसके जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती है। जो काम कई सालों से अटके हुए हैं, वे भी जल्द ही संपन्न हो जाएंगे।

 

 

अप्रैल में शनि के राशि परिवर्तन के बाद 12 जुलाई 2022 को अशुभ ग्रह राहु राशि परिवर्तन होगा। राहु डेढ़ साल के बाद राशि में गोचर करेंगे और इसके साथ ही सभी कार्यों में बाधा डालने की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। वृषभ राशि के जातकों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा। राहु अभी वृषभ राशि में है और 12 जुलाई 2022 को इस राशि को छोड़कर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जैसे ही पाप ग्रह राहु राशि छोड़ता है, वृषभ राशि के लोगों के जीवन में सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

 

 

मिथुन राशि

 

मिथुन राशि वालों को इस साल शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलने वाली है। 29 अप्रैल 2022 को शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही उनके जीवन के सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट के अवसर मिलेंगे। कई तरह से आमदनी होगी।

 

मीन राशि

 

मीन राशि के जातकों के लिए भी नए साल की ग्रह स्थिति अच्छी है। करियर में बड़ा लाभ मिलेगा। जीवन में सुखद बदलाव आएंगे। पदोन्नति-वृद्धि, व्यापार में लाभ के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। केवल स्वार्थी और धोखेबाज लोगों से सावधान रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!