इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

इंदौर। आज 12 जनवरी 2025, रविवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत पौष और मास पूर्णिमांत पौष है। जानिए पंडित हर्षित मोहन शर्मा से आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए।

मेष (Aries)
आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन किसी नजदीकी रिश्तेदार के निधन की खबर मिल सकती है, जिससे मन अशांत रहेगा। व्यापार में बदलाव से बचें। विवादों में संयम रखें।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं और बिजनेस में लंबी यात्रा हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और रिश्ते मधुर रहेंगे।

मिथुन (Gemini)
सफलता का दिन रहेगा। बिजनेस में नई डील से आर्थिक लाभ होगा। नए प्रोजेक्ट या प्रॉपर्टी में निवेश करें और धन की प्राप्ति होगी।

कर्क (Cancer)
आज विवादों से घिरे रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें।

सिंह (Leo)
आज किसी नए कार्य की शुरुआत से बचें, परिणाम विपरीत हो सकते हैं। आर्थिक मदद की आवश्यकता हो सकती है और रिश्तों में मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या (Virgo)
आज का दिन शानदार रहेगा। नए कार्य की शुरुआत से खुशी मिलेगी। कोर्ट केस में निर्णय आपके पक्ष में आएगा और परिवार के साथ यात्रा हो सकती है।

तुला (Libra)
आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन रहेगा। बड़ी पार्टनरशिप में हिस्सा मिल सकता है। पारिवारिक विवाद सुलझेगा और घर में मेहमानों का आगमन होगा।

वृश्चिक (Scorpio)
आज शारीरिक परेशानी हो सकती है, पुरानी बीमारी लौट सकती है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है, लेकिन व्यापार और नौकरी में हालात सामान्य रहेंगे।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसमी बीमारियों से बचें और खान-पान पर ध्यान रखें। परिवार में विवाद हो सकता है। नया निवेश न करें, नुकसान हो सकता है।

मकर (Capricorn)
आज शानदार दिन है। नया वाहन या मकान खरीदने के लिए अच्छा समय है। आर्थिक मदद मिल सकती है और व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ (Aquarius)
आज सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और प्रॉपर्टी से लाभ होगा। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

मीन (Pisces)
आज किसी बड़े फैसले से नुकसान हो सकता है। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें और किसी को उधार धन न दें। व्यापार में विरोधियों से सतर्क रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!