22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

गोवर्धन पूजा से चमकेगा इन राशियों का भाग्य, होगा बड़ा फायदा

Must read

गोवर्धन पूजा 2021 राशिफल। मेष राशि – आज का दिन आपको खुशी देने वाला होगा। परिवार वालों के प्रति सहानुभूति और प्रेम की भावना बढ़ेगी। माता से सुख मिलेगा और परिवार में ज्यादा समय लगाएंगे। आपके ऑफिस में आपको किसी काम से बाहर भेजा जा सकता है, जिसमें आपकी इच्छा नहीं होगी, फिर भी मन मार कर आपको यह काम करना पड़ सकता है। दोस्त आपका साथ देगे और उनके साथ आज की शाम बताएंगे, जिससे मन खुश हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और अधिक प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन राशि – पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं‌। जिनसे आप खुद भी हैरान हो सकते हैं‌। हाल ही में कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं‌। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे‌। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा‌। जो खास बात है उसे गंभीरता से ही लें‌। आज अपनी सोच पॉजिटिव रखें और काम करने के तरीके में बदलाव करें‌। सब ठीक हो जाएगा‌

वृषभ राशि – आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें।आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

कर्क राशि – आज आपके परिवार में चल रही सभी समस्याएं तो आज दूर होंगी ही साथ में आपके प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। नई नौकरी की तलाश में या नौकरी बदलने की चाह रखने वालों को अपने इच्छित क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलेंगे। कुछ लोग आपको लगातार सपोर्ट करेंगे। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको किसी घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है आपके कुछ निजी मामले सुलझेंगे। करियर के मामले में सकारात्मक ऑफर मिलेंगे।

सिंह राशि – आज किसी बात को लेकर चिंताग्रस्त रह सकते हैं और आपकी सेहत भी कमजोर पड़ सकती है। सर्दी खांसी की शिकायत आपको परेशान कर सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं लेकिन दांपत्य जीवन में खुशियां मिलेंगी. जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा। इस राशि के लोगों को प्रेम जीवन में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। संपत्ति से संबंधित मामलों में आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि – आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें , कुछ नए लोगो से दोस्ती भी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे | इस राशि के बुक सैलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा। उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। तेज वाहन चलाने से बचें। आज किसी अच्छे डाक्टर से सलाह लें , स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला राशि – आपके काम रुकेंगे नहीं‌। कोई काम एक बार जब शुरू हो जाएगा, तो आपके संकोच भी दूर हो जाएंगे‌. कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रख सकते हैं‌. दूसरों की जरूरतों को पूरा करने पर आपको ध्यान देना होगा‌। आज सामने आने वाले अवसरों पर निगाह रखें‌। इससे आपकी पैसों की स्थिति में सुधार हो सकता है‌। तुला राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा है‌। साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है‌।

वृश्चिक राशि – भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप दोस्तों और परिवार के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। कुछ जातकों के लिए नवीन प्रेम संबंध नई आशाओं को जन्म देगा। किसी से एकतरफा प्यार करना आपको तकलीफ दे रहा है राह अलग करने का विचार कर सकते हैं।नौकरी या किए गए किसी निवेश के बारे में कोई गंभीर फैसला आज हो सकता है।

धनु राशि – आज चिंताएं आपके मन में घर बना सकती हैं और आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा और स्वास्थ्य भी कमजोर हो सकता है. पानी संबंधी परेशानी आपको परेशान करेगी। पीने का पानी साफ हो तो बेहतर होगा, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। विरोधियों का दबदबा रहेगा। हालांकि ऑफिस में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे और आपके सहयोगी भी आपके सहयोगी बनेंगे। प्रेम जीवन में दिनमान कमजोर रहेगा।

मकर राशि – आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आज आपका मन बेचैन रहेगा। धर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप किसी करीबी की मदद ले सकते हैं। आज आप मन को शांत रखकर विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। दैनिक कार्यों में भी सफलता के योग बन सकते हैं। आज इधर-उधर भटकने से अच्छा है, स्थिर संबंधों पर ध्यान दें। अविवाहितों के लिए भी रिश्ते आएंगे और पार्टनर प्रपोज भी कर सकते हैं। शादी तय होने की संभावना है।

कुंभ राशि – पुराने संबंधों को मजबूत करने में सफलता मिलेगी। कोई भी अतिरिक्त काम हाथ में लेने से पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको कुछ दैनिक जिम्मेदारियां भी पूरी करनी हैं। दूसरों की मदद करेंगे और इससे आपको खुशी मिलेगी। धन लाभ हो सकता है। आपके सोचे हुए काम भी पूरे होंगे। आपको कुछ ऐसे अनुभव हो सकते हैं जो पहले से कम थे। पिता से मदद मिल सकती है। ऑफिस या फील्ड में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – मतभेद के कारण निजी संबंधों में दरार आ सकती है। व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप अभी काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाएं खोल सकता है। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे, यह आपके लिए फायदेमंद है। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए आपको किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप परिवार के सदस्यों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!