G-LDSFEPM48Y

गुलाबी सर्दी ने MP में दी दस्तक, सबसे ठंडा रहा यह जिला

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव होना शुरू हो गया है। यहां अब रातें ठंडी हो गई हैं। सभी शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। पचमढ़ी सबसे ठंडा है, यहां पारा 12.2 डिग्री पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 15 नवंबर से ठंड का असर बढ़ेगा।

मध्य प्रदेश में अब धीरे-धीरे सर्दी जोर पकड़ती जा रही है। ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे जा पहुंचा जा रहा है, वहीं अमरकंटक और पचमढ़ी की रातें सबसे ठंडी है। यहां 13 डिग्री से नीचे तापमान चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 4 दिन बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और रात व दिन के तापमान में भी गिरावट होगी।

प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रात का तापमान 20 डिग्री के नीचे चल रहा है। रविवार-सोमवार की रात इंदौर में तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भोपाल-जबलपुर में 17, ग्वालियर में 17.3, उज्जैन में 18.3 रहा. इधर अमरकंटक में 12.2, पचमढ़ी 12.2, मंडला 13.6, उमरिया 15.3, राजगढ़ 16, बैतूल-सतना 16.7, खजुराहो-टीकमगढ़-नौगांव 17, रायसेन 17.2, खरगोन 17.8, खंडवा 18, सिवनी 18.4, गुना 19, रतलाम 19.2, नर्मदापुरम 19.4, धार 19.5 और दमोह में 19.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार नवंबर महीने में ट्रेंड रहा है कि दूसरे सप्ताह से ही सर्दी जोर पकड़ती है और तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के समाप्त होने के बाद मौसम सामान्य होता है, लेकिन आसमान बादलों से घिरा रहता है। हालांकि इस दौरान गर्मी और उमस का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान कुछ जिलों में मावठे की हल्की बरसात भी होती है, जिसके बाद सर्दी अपना असर दिखाती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!