Air Conditioner: बरसात का मौसम चल रहा है, लेकिन गर्मी अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में कई लोग AC का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन कई बार जल्दीबाजी या लापरवाही की वजह से AC को सही तरीके से बंद नहीं किया जाता। अधिकांश लोग रिमोट से AC को बंद किए बिना सीधे स्विच ऑफ कर देते हैं। यह छोटी सी गलती आपके AC की जीवन अवधि को कम कर सकती है और इसके कई महंगे पार्ट्स खराब हो सकते हैं।
रिमोट से बंद करना जरूरी क्यों?
AC को बंद करने का सही तरीका है कि पहले रिमोट से AC को बंद किया जाए, जिससे सिस्टम खुद-ब-खुद ठंडा होना बंद कर देता है और बाद में बिजली का स्विच ऑफ किया जाए। ऐसा करने से AC का कम्प्रेसर और अन्य पार्ट्स धीरे-धीरे बंद होते हैं, जिससे उनमें अचानक दबाव नहीं पड़ता। सीधे स्विच बंद करने पर अचानक बिजली कटने के कारण AC के पार्ट्स पर अनावश्यक दबाव आता है।

कम्प्रेसर पर पड़ता है बड़ा असर
AC का कम्प्रेसर सबसे अहम हिस्सा होता है क्योंकि यह कमरे को ठंडा करने में मुख्य भूमिका निभाता है। अगर आप AC को सीधे स्विच से बंद करते हैं तो कम्प्रेसर पर अचानक दबाव पड़ता है, जिससे वह जल्दी खराब हो सकता है। कम्प्रेसर खराब होने पर उसकी मरम्मत या रिप्लेसमेंट में भारी खर्च आता है। इसलिए कम्प्रेसर की सुरक्षा के लिए इसे रिमोट से बंद करना आवश्यक है।
फैन और मोटर की उम्र घटती है
गलत तरीके से AC बंद करने पर सिर्फ कम्प्रेसर ही नहीं, बल्कि फैन और मोटर के पार्ट्स भी प्रभावित होते हैं। स्विच ऑफ करने से इनके कामकाज पर असर पड़ता है और ये जल्दी खराब होने लगते हैं। इससे AC की परफॉर्मेंस कम हो जाती है और आपको बार-बार मरम्मत के झंझटों का सामना करना पड़ता है।
इलेक्ट्रिकल पार्ट्स को भी होता है नुकसान
यदि आप AC को सीधे स्विच से बंद करना बंद नहीं करते तो AC के अंदर के इलेक्ट्रिकल पार्ट्स भी जल्दी खराब हो जाते हैं। इससे AC बार-बार खराब होता है और आपको निरंतर खर्च करना पड़ता है। सही तरीका अपनाकर आप न केवल AC की उम्र बढ़ा सकते हैं बल्कि अपनी जेब पर भी बोझ कम कर सकते हैं।


