الرئيسية प्रदेश शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूली

शादी के तीन महीने बाद नवविवाहिता फांसी के फंदे पर झूली

भोपाल। छोला मंदिर इलाके में शादी के तीन माह बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। ससुराल पक्ष ने अस्पताल में डॉक्टरों को बताया कि फांसी लगाकर खुदकुशी की है। वहीं, नवविवाहिता के मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में स्कॉर्पियों नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सुसाइड की झूठी कहानी रची। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। न ही पीड़िता के मृत्यु पूर्व बयान हो सके। इस वजह से मौत की असल वजह का खुलासा नहीं हो सका है। छोला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

पुलिस के मुताबिक, भानपुर, ग्राम माहोली थाना छोला के रहने वाली सपना लोधी (25) की 8 दिसंबर 2022 को इलाके में रहने वाले जितेन्द्र लोधी से हुई थी। जितेंद्र गांव में ही खेती किसानी व मछली पालन का काम करता है। सपना के भाई सौरभ ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:30 बजे हमारे पास जीजा जितेन्द्र के बड़े भाई घनश्याम का कॉल आया कि सपना ने फांसी लगा ली है। उसे पीपुल्स अस्पताल लेकर आए हैं । जब हम अस्पताल पहुंचे तो हमें बहन का शव मिला। अस्पताल से उसके ससुराल वाले भाग गए। इसके बाद हम लोग जितेन्द्र के घर पहुंचे। मौके पर फांसी के कोई सबूत नहीं मिले। भाई ने आशंका जताई कि सपना की हत्या की होगी। इसी वजह से ससुराल पक्ष के लोग गुमराह करते रहे।

 

वहीं लड़की के परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लड़की के भाई सौरभ लोधी ने बताया कि 8 दिसंबर 2022 को शादी हुई थी। जिसमें हमनें एक्सप्रेसो कार दी थी। लेकिन, लड़का और परिवार वाले स्कॉर्पियो की मांग कर रहे थे। जिसके लिए बहन सपना को परेशान करते थे। आशंका है कि शनिवार को ससुराल वालों ने मार डाला।

error: Content is protected !!
Exit mobile version