दफ्तर को ही बना डाला सेक्स रैकेट का ठिया, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने छापा मार वेश्यावृत्ति में लगी 2 महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ब्याज वसूली के दफ्तर से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। इसके लिए ग्राहकों को एक फार्म हाउस पर भेजा जाता था। पुलिस ने दोनों जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, शहर के रिहायशी इलाके में पुलिस को देह व्यापार कराए जाने की सूचना मिल रही थी। इस पर पुलिस ने एक दफ्तर में छापा मारा। यह दफ्तर शहर का ही प्रकाश गोलछा का है। वह प्रॉपर्टी, ब्याज पर रुपए देने सहित अन्य काम करता है। वहां से प्रकाश सहित दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

 

इसी दौरान शहर से दूर सोमनी क्षेत्र के एक फार्म हाउस में भी देह व्यापार कराए जाने की जानकारी मिली। पूछताछ में पता चला कि वह प्रकाश गोलछा का ही है। वहां पर ही प्रकाश लड़कियों और ग्राहकों को भेजता था। पुलिस इससे पहले भी प्रकाश को देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!