22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

केंद्रीय मंत्री की चिट्ठी से एमपी में सियासत गर्म, चिट्ठी में लिखी है यह बड़ी बात

Must read

भोपाल। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का एक पत्र अचानक से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पत्र में मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 2013 और 2018 की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की याद दिलाई है। साथ ही वीरेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री से इन घोषणाओं को पूरा करने की मांग की है। इधर चिट्ठी के सामने आने के बाद मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है।

 

ये लिखा है चिट्ठी में

 

मेरे संसदीय क्षेत्र में आने वाले बल्देवगढ़ ब्लॉक के ग्राम बिल्सी में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और खाद बीज गोदाम खुलवाने की मांग लंबे समय से यहां के नागरिकों द्वारा की जा रही है। आपने 2013 और 2018 की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इन मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी, लेकिन यह कार्य अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। अतः आप इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करवाएं।

 

 

इधर सियासत तेज बता दें कि इस पत्र के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी से कांग्रेस के सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिर्फ घोषणा वीर हैं। घोषणाओं पर घोषणाएं की जा रही हैं, मगर हकीकत में कोई काम नहीं हो रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 5 साल में किसी भी घोषणा को पूरा नहीं कर पाए हैं। फिर यह विकास पर्व यात्राएं किसके लिए निकाली जा रही है? इधर मध्यप्रदेश में भी चिट्ठी के सामने आने के बाद सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार की इस चिट्ठी को हाथों हाथ लिया है। कांग्रेसी यह कहने से नहीं चूक रहे कि इस पत्र से BJP की आंतरिक कलह साफ दिखाई देती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!