Saturday, April 19, 2025

सोना चांदी के भाव ने दिया बड़ा झटका, चांदी में इतनी आई तेजी

भोपाल।रूस और यूक्रेन की बीच चल रहे घमासान युद्ध के चलते बीते एक सप्ताह में सोने के दाम में भी तेजी आई है। भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत 52800 रुपए की करीब पहुंच चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीली धातु की कीमत में ताजा बढ़ोतरी रूस और यूक्रेन युद्ध के कारण ही हो रही है। भारत में सोने की कीमत की बात की जाए तो 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 48,400 रुपए और 24 कैरेट के लिए 52,800 रुपए चल रही है। सोने की दरें काफी हद तक दो दिनों से स्थिर बनी हुई है।

 

आज चेन्नई में सोने की कीमत 49,700 रुपए है, वहीं केरल में सोने की कीमत 48,400 रुपये है, जो राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत के बराबर है। गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन की बीच 12 दिन से युद्ध चल रहा है और ऐसे में हेग में स्थित अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) जल्द ही रूसी आक्रमण पर यूक्रेन की याचिका पर सुनवाई करेगा। रूसी सशस्त्र बलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मारियुपोल शहर को घेर लिया है और लड़ाई जल्द ही राजधानी कीव में भी में शुरू हो सकती है। रूसी सेना कीव की राजधानी के भी करीब है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!