Saturday, April 19, 2025

MP पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर पंप संचालक ने कही ये बड़ी बात

भोपाल। पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। लेकिन आमजनों में यह धारणा है कि दाम बढ़ सकते हैं। होली पर्व के बाद दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पेट्रोल पंप संचालक इस बात से इंकार कर रहे हैं। यह बात जरूर है कि पहले की अपेक्षा दिनों पंप में खपत अधिक बढ़ गई है।

पेट्रोल डीजल के दामों में पिछले चार माह से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। आखिरी बार 4 नवंबर को दाम बढ़े थे। इसके बाद से अब तक पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। 5 नवंबर से अब तक डीजल के दाम 91.81 और पेट्रोल के दाम 108.24 रूपये चल रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि फिलहाल इसके रेट बढ़ने की आशंका नहीं है। दाम कम हो सकते हैं। पंप संचालक नलिन श्रीवास्तव ने बताया कि रूस से अनुबंध के कारण आगामी समय में दर घट भी सकती है। जिले के अलग अलग पेट्रोल पंपों में ईधन के दामों में भी कुछ किमी की दूरी में दाम भी अलग अलग हो जाते हैं।

 

रूस युक्रेन युद्ध के बाद लोग कराने लगे थे फुल टैंक: पंप संचालकों ने बताया कि जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, युद्ध शुरू हो गया। तो उस दौरान जरूर लोगों को यह लगने लगा था कि अब रेट बढ़ सकते हैं। जिसके बाद लोग अपने वाहनों में ईंधन फुल टैंक कराने लगे थे। वहीं विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भी पूछताछ बढ़ गई थी कि क्या पेट्रोल डीजल बढ़ने वाले हैं। पर ऐसी कोई संभावना अब नहीं है। कृषि कार्य से जुड़े ट्रेक्टर मालिक अजय बाजपेयी ने बताया कि उनके पास चुनाव परिणाम के बाद मैसेज आने लगे, कि दाम बढ़ सकते हैं। जिसके बाद उन्होंने मंहगे इंधन खरीदने की बजाय तत्काल अपने ट्रेक्टरों को फुल कराया। पर अब तक कोई दाम नहीं बढ़े हैं।

 

 

लोग पंप आकर जानकारी लेते रहते हैं, क्या पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने वाले हैं। महंगाई इस समय बढ़ रही है तो यह देखकर पब्लिक अधिक पूछताछ करती है। पर इनके दाम बढ़ने की संभावना नहीं है। वर्तमान में कोविड 19 के बाद पेट्रोल डीजल की मार्केट डिमांड बढ़ी है।विगत 4माह से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर हैं। रेट बढ़ने की संभावना नहीं है। क्रूड आयल कच्चा तेल का रेट भी लगभग एक दर में है। सरकार के द्वारा रूस से अनुबंध होने के कारण पेट्रोल व डीजल में कमी होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!