शुक्र की उल्टी चाल शुरू,इन 5 राशियों के लोग होंगे मालामाल

राशि। शुक्र को काफी शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र के प्रभाव से जातकों को धन लाभ, प्रेम और प्रशंसा की प्राप्ती होती है। शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं। यह मीन राशि में उच्च और कन्या राशि में नीच स्थान पर माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र की उल्टी चाल बेहद अहम है। इससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। अब शुक्र 19 दिसंबर से मकर राशि में वक्री हो गए हैं। वह 30 दिसंबर 2021 तक मकर राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद नए साल में 29 जनवरी 2022 को धनु राशि में गति बदलकर मार्गी हो जाएंगे। आइए जानते हैं किस राशि पर कितना असर होगा।

इन 5 राशियों को होगा लाभ

 

मेष मेष राशि के लिए शुक्र दूसरे भाव और सप्तम भाव के स्वामी है। शुक्र के वक्री होने से आपको कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। काम का दबाव रहेगा। आर्थिक स्थिती मजबूत रहेगी। किसी आध्यात्मिक जगह घूमने जाने की संभावना रहेगी।

 

मिथुन मिथुन राशि के जातकों के भाग्य स्थान में शुक्र वक्री हो रहा है। शुक्र देव आपके लिए अनुकूल रहेंगे। वह आपके भाग्य में वृद्धि करेंगे। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। ऑफिस और परिवार में बड़े का पूरा सहयोग मिलेगा।

 

 

कर्क शुक्र के वक्री होने से कर्क राशियों के लोगों को प्रेम में सफलता मिलेगी। अगर किसी से प्यार करते हैं तो 30 दिसंबर तक दिल की बात बोल दें। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो जिंदगी बदल देगा। इस दौरान नौकरी के अच्छे ऑफर्स भी प्राप्त होंगे।

 

धनु धनु राशि के लिए शुक्र कुंडली के दूसरे भाव में हुआ है। यह चाल आपके बैंक बैलेंस को बढ़ाएगा। निवेश के लिए उत्तम समय रहेगा, हालांकि कोई भी निर्णय लेने से पहले घरवालों से परामर्श करें। वाणी में मधुरता आएगी। कुछ महंगे कपड़े या सामान खरीद सकते हैं।

कुंभ कुंभ राशि के जातकों को बहुत अनुकूलता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!