Friday, April 18, 2025

शहनाइयों की गूंज होगी बंद, दिसंबर में होगा आखिरी विवाह

इदौर। दिसंबर का पहला पखवाड़ा शहर में शहनाइयों की आवाज से गूंज रहा है। साल 2024 के अंतिम विवाह मुहूर्त ने हर तरफ उल्लास और खुशी का माहौल बना दिया है। शुभ मुहूर्तों की शुरुआत हो चुकी है और अब केवल छह शुभ तिथियां बाकी हैं।

14 दिसंबर को होगा साल का आखिरी विवाह मुहूर्त। इसके बाद पौष माह की शुरुआत होते ही विवाहों पर प्रतिबंध लग जाएगा। हालांकि, देवकार्य चलते रहेंगे और मांगलिक कार्यों के लिए नए वर्ष का इंतजार करना होगा। 14 दिसंबर के बाद पौष मास शुरू होगा, जिसमें शुभ कार्यों को वर्जित माना जाता है।

दिसंबर में शादी के मुहूर्त
देव पंचांग के अनुसार दिसंबर में पानी ग्रहण के मुहूर्त इस प्रकार हैं।
– 4 दिसंबर शाम 6:30 से रात 8:16 तक
– 6 दिसंबर सुबह 7:14 से 9:20 तक, दिन में 2:15 से 3:56 तक, शाम 4:30 से 6:06 तक, रात में 2:42 से 4:55 तक
– 7 दिसंबर सुबह 7:10 से 9:16 तक, दिन में 2:11 से 3:52 तक
– 12 दिसंबर सुबह 6:50 से 8:56 तक
– 14 दिसंबर रात 4:23 से 6:39 तक

पुष्पांजलि पंचांग में दिसंबर के विवाह मुहूर्त 2, 3, 4, 9, 10, 11 और 14 तारीख को हैं।

14 दिसंबर को व्रत पूर्णिमा
14 दिसंबर को शाम 5 बजे से पूर्णिमा का व्रत है, जिसे श्रद्धालु कर सकते हैं। 15 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे तक पूर्णिमा रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। 15 दिसंबर को स्नान दान पूर्णिमा होगी, जो दोपहर 2:30 बजे के बाद शुरू होगी। इसी दिन से पौष माह की शुरुआत होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!