G-LDSFEPM48Y

शेयर मार्केट हुई बुरी तरह से क्रश,आई इतनी बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स बुधवार की की छुट्टी के बाद आज जब खुला को गिरावट दर्ज की गई। आज सेंसेक्स में 900 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में एक बार फिर भारी गिरावट से BSE सेंसेक्स 57,000 के नीचे आ गया है। बीते सोमवार से अभी तक सेंसेक्स में करीब 4000 अंकों की गिरावट देखी गई है।

 

BSE सेंसेक्स के शुरुआती मिनटों में कारोबार 994.07 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के साथ 56,864 के स्तर पर देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी फिर 17,000 के नीचे फिसल गया है। आज निफ्टी 17,062 पर खुला था, लेकिन खुलने के तुरंत बाद 309 अंक की गिरावट के बाद 16,968 पर कारोबार करते देखा गया। आज निफ्टी में 550 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 37154 अंक पर कारोबार देखा जा रहा है, जैसे ही 37,000 का स्तर टूटता है, इसमें लोअर रेंज ट्रेंड बन जाएगा। एचडीएफसी बैंक के शेयर में काफी गिरावट देखने को मिली है।l

 

आज निफ्टी के 50 में से 48 शेयर गिरावट के लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं और सिर्फ 2 शेयर तेजी के हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। बढ़ते शेयरों में सिर्फ ONGC और Maruti के शेयर हैं। आज सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में टाइटन और टाटा स्टील शामिल है। टाइटन के शेयरों में 3.80 फीसदी और टाटा स्टील में 2.99 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। बजाज फिनसर्व 2.90 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। विप्रो और डॉ रेड्डीज लैब्स में 2.88 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!