Saturday, April 19, 2025

छात्रा ने उतार दिए कपड़े, फिर मचा बवाल, ये है पूरा मामला

नई दिल्ली। ईरान की सरकार ने महिलाओं पर एक खास ड्रेस कोड थोप रखा है। इस ड्रेस कोड का महिलाओं को सख्ती से पालन कराया जाता है। इन पाबंदियों से परेशान होकर महिलाएं सरकार के खिलाफ आंदोलन करती रही हैं। अब ईरान से एक हैरान करने वाले वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ड्रेस कोड के खिलाफ एक लड़की ने चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है।

वह एक यूनिवर्सिटी के कैंपस में कपड़े उतारकर घूम रही है। इस दौरान उसने केवल अंडरगार्मेंट्स ही पहने हुए हैं। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है।

यह मामला रान के इस्लामिक आजाद यूनिवर्सिटी का है। इसमें एक छात्रा शनिवार को कपड़े उतारकर कॉलेज के कैंपस में घूमने लगी। इस दौरान वह कई छात्र-छात्राओं की भीड़ मौजूद थी। इस दौरान कई लोगों को उसका वीडियो बना लिया, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है, जहां उससे पूछताछ की गई। पुलिस ने जानकारी दी कि लड़की मानसिक दबाव से ग्रसित है। वह काफी गंभीर स्थिति में है। उसको मनोरोग अस्पताल भेज दिया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लड़की की बहादुरी की तारीफ की है। उसको असली नारीवादी बताया गया है। उन्होंने लिखा कि लड़की का अपने कपड़ों की चॉइस को लेकर प्रदर्शन पूरी तरह से जायज है। आपको बता दें कि लड़की को गिरफ्तारी के बाद क्या हुआ। इस बात की जानकारी नहीं मिली है।

कई अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संगठनों ने लड़की की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि छात्रा को तुरंत रिहा किया जाए। उन्होंने दावा किया कि उसके साथ शारीरिक व यौन हिंसा की जा रही है।

https://x.com/elicalebon/status/1852787623544467469

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!