प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, इन हिस्‍सों में बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा

भोपाल | मध्य प्रदेश के आसपास बने मौसमी सिस्टम के कारण नमी आने का सिलसिला बरकरार है। इसके चलते प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्र के जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मौसम का इस तरह का मिजाज अभी तीन-चार दिन तक बना रहने के आसार हैं। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल बने रहेंगे, लेकिन तापमान में कुछ बढ़ोतरी भी होने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान पर सक्रिय है। पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। प्रेरित चक्रवात से लेकर असम तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) बनी हुई है। विदर्भ पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

साथ ही इस चक्रवात से लेकर केरल तक एक ट्रफ बना हुआ है। विभिन्ना स्थानों पर बने इन पांच वेदर सिस्टम के कारण मप्र में अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का सिलसिला बना हुआ है।

इसी क्रम में बुधवार को भी ग्वालियर, चंबल, सागर, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। उधर, अरब सागर में भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात बन गया है। इस सिस्टम के कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। मप्र में इसका असर 16 मई से दिखने के आसार हैं।
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!