Saturday, April 19, 2025

चोरी करने आए चोर को इतना पीटा के हो गई मौत 

खंडवा। खंडवा में चोरी के आरोपी को इतना पीटा गया कि अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। आरोपी को चने की फसल चुराते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। लगातार चोरियों से परेशान गांव के 8 से 10 लोग रात में उस पर टूट पड़े। बेहोश हुआ तो उसे नाले में फेंक दिया। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली। घायल हालत में आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मामला थाना छैगांवमाखन अंतर्गत ग्राम छैगांवदेवी का है। यहां रविवार सुबह 6 बजे नाले में युवक घायला हालत में पड़ा हुआ मिला। पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने चेकअप कर भर्ती किया, इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

 

पुलिस ने रिकॉर्ड खंगाला तो मृतक की पहचान खंडवा शहर के खानशाहवली निवासी शेख फिरोज के रूप में हुई। उसके खिलाफ थाना मोघट रोड सहित अन्य जगह चोरी संबंधी अपराध दर्ज हैं। DSP हेडक्वार्टर अनिलसिंह चौहान के अनुसार, आरोपी घायलवास्था में मिला था। शरीर पर चोट के निशान हैं। जांच शुरू कर दी है। आरोपी की कई लोगों से रंजिश रही है। दूसरे अपराधियों के साथ भी वो रहा है।

 

छैगांवदेवी ग्राम खंडवा-इंदौर हाईवे पर स्थित होने से यहां अक्सर चोरी की वारदातें होती हैं। पिछले एक महीने से गेहूं-चना फसल चोरी की दर्जनों वारदातें हो चुकी हैं। इससे पहले भी कुएं, ट्यूबवेल से मोटरों की चोरी हो चुकी है। एक दिन पहले ही गांव के छीतर पटेल ने घर के आंगन से चना चोरी होने की शिकायत पुलिस से की थी। ग्रामीण अलर्ट हो गए और उन्होंने रविवार रात डेढ़ बजे के करीब बदमाशों को गांव में घुसते देखा। पीछा किया तो दो लोग मौके से भाग निकले। तीसरे को ढूंढा तो वह एक किसान के घर में चने का कट्‌टा भर रहा था, तभी 8-10 लोग उस पर टूट पड़े। जिन किसानों के यहां पूर्व में बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, उन किसानों ने छीतर पटेल के घर पर चना चोरी होने के बाद योजना बनाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!