मौसम ने ली फिर करवट, इस राज्य में अभी नहीं देगा मानसून दस्तक

नई दिल्ली। तपती गर्मी और लू से परेशान लोग अब मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और ऐसे में मौसम विभाग ने ऐलान किया था कि 27 मई तक मानसून केरल में दस्तक दे देगा लेकिन अब मौसम विभाग ने भी इस तारीख को आगे बढ़ा दिया है और तारीख पे तारीख दे रहा है। मौसम विभाग ने अब कहा है कि मानसून 1 जून तक कभी भी हो केरल में दस्तक दे सकता है।

 

गौरतलब है कि मानसून सीजन में होने वाली बारिश पर ही भारत भर में कृषि निर्भर करती है। अच्छे मानसून की दस्तक से शेयर बाजार के साथ-साथ घरेलू अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से मानसून के संबंध में जारी किए गए हर अलर्ट पर सभी की निगाहें होती है।

 

IMD के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण अरब सागर के कुछ और हिस्सों के साथ मालदीव में भी मानसून के अनुकूल परिस्थितियां है और लक्षद्वीप के आसपास के क्षेत्रों और कोमोरिन क्षेत्र के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। इस हफ्ते के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि केरल में मानसून 1 जून तक किसी भी समय आ सकता है। आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि 27 मई के हमारे पहले के पूवार्नुमान में प्लस/माइनस 4 दिनों के अनुमान का उल्लेख किया गया था। इधर केरल में सभी 14 तय स्टेशनों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!