Friday, April 18, 2025

मौसम ने बदला रूप बढ़ने लगी ठंडाक, आज एमपी बारिश की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी शुरू होने लगी है। आज बारिश भी हो सकती है। प्रदेश में सीजन में पहली बार रात का पारा 14 डिग्री तक पहुंच गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही। पचमढ़ी में पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस और मंडला में 15.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में भी रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। पचमढ़ी और मंडला के बाद भोपाल में सबसे ज्यादा ठंड रही। दिन का पारा पचमढ़ी के बाद सबसे कम बैतूल का 29 डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में भी रात का पारा 18 के नीचे आ गया।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि वर्तमान में मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बन रहा है। यह आज ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तट तक पहुंच सकता है। वहीं लक्षद्वीप/पूर्व-मध्य अरब सागर में भी निम्न दाब क्षेत्र बन चुका है। जिससे होकर पूर्व-पश्चिम ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी तक फैली है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ पंजाब के ऊपर ट्रफ के साथ है। इसके कारण मध्यप्रदेश में आज से बारिश होने की संभावना बढ़ गई है। अगले 48 घंटों के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में पानी गिरेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!