Friday, April 18, 2025

महिला के साथ छोटी बहन के पति ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर। ग्वालियर की रहने वाली 38 साल की उस महिला की है, जिसे उसी की छोटी बहन के पति ने किडनैप किया। फिर ढाई महीने तक रेप किया। इसके बाद उसे दोस्तों को भी सौंप दिया। आरोपियों ने बच्चों और पति की हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने सुसाइड की कोशिश की, लेकिन बच्चों को याद कर हिम्मत हार गई। एक बार तो पति से भी मिल गई। लेकिन डर के मारे कुछ नहीं बता सकी। आरोपी फिर उसे ले गए।

 

 

पीड़िता का पति अपने स्तर पर उसका पता लगाने की कोशिश कर रहा था। उसे जानकारी मिली कि पत्नी दतिया के थरेट में छोटे साढ़ू भाई के पास है। पति ने दतिया जाकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से पत्नी को छुड़ाया। पहले दतिया के थरेट थाने ले जाया गया। पीड़िता डरी हुई थी, इसलिए यहां कुछ नहीं बोली। पीड़िता ने FIR में बताया कि मैं पति से नाराज होकर घर से निकल गई थी, पर यह सही नहीं है। हां, लौटकर मैंने यह गवाही जरूर दी थी कि मैं मर्जी से गई थी, क्योंकि आरोपी मेरे बच्चों को गोली मारने की धमकी देते थे।

 

 

पीड़िता ने बताया, ढाई महीने की प्रताड़ना से मैं डर गई थी। आरोपियों ने धमकाया कि अगर मुंह खाेला तो बच्चों की हत्या कर देंगे। इसी वजह से उस समय घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। जब घर पहुंची तो पति को आपबीती सुनाई। पति ने थाने जाकर शिकायत करने की बात कही। फिर पति के साथ आरोपियों के खिलाफ किडनैपिंग और रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसकी बहन को भी कुछ महीने पहले पिटाई कर भगा दिया है। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर केस डायरी विवेचना के लिए दतिया भेज दी है। आगे की जांच वहां की पुलिस करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!