30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

टीआई को लव स्टोरी में फंसाने वाली महिला ने लिया यू-टर्न,कही ये बड़ी बात

Must read

जबलपुर। कटनी के बरही थाने में पदस्थ रहे TI संदीप अयाची पर गंभीर आरोप लगाने वाली जबलपुर की महिला कांस्टेबल ने यू टर्न ले लिया है। जांच अधिकारी के बुलाए बिना ही सोमवार को कटनी पहुंचकर उसने शपथपत्र दिया। शपथपत्र में लिखा है कि संदीप अयाची उसके पिता तुल्य हैं। उनसे भावनात्मक लगाव है। जब वह नरसिंहपुर में पढ़ती थी, तब वे वहां के थाने में TI थे। कटनी ASP को शपथपत्र पेश कर TI को बहाल करने की मांग की।

5 दिन पहले ही कांस्टेबल ने जबलपुर में TI के घर आकर पत्नी जैसे रखने के आरोप लगाकर हंगामा किया था। TI के इश्क की शिकायत SP जबलपुर तक पहुंच गई थी। संदीप अयाची को लाइन अटैच कर दिया गया था। कटनी SP सुनील कुमार जैन ने जांच ASP मनोज कौड़िया को देकर रिपोर्ट मांगी थी। 25 साल की लेडी कांस्टेबल की शादी नहीं हुई है। 44 साल के TI के दो बच्चे हैं। पहले दोनों जबलपुर में एक थाने में रहे थे।

 

मीडिया के सामने कांस्टेबल बोली कि उसके और TI संदीप अयाची के बारे में जो भी बातें लिखी गईं, वो झूठी और निराधार हैं। नवआरक्षक के तौर पर गोरखपुर (जबलपुर) में उसकी ड्यूटी लगती थी। तब TI होने के नाते उसका भावनात्मक लगाव हो गया। संदीप अयाची उसके जबलपुर में संरक्षक हैं। जबलपुर में जब भी उसकी तबीयत खराब हुई, तब संदीप अयाची ने उसकी मदद की। परेशानियों में साथ दिया। इस वजह से वह एकतरफा भावनात्मक लगाव में थी। कांस्टेबल ने शपथपत्र में लिखा कि परिवार में झगड़ों की वजह से परेशान थी। 19 जनवरी को TI सर को माइनर अटैक आने की जानकारी लगी। वह मिलने के लिए उनके घर पहुंच गई। परिवार ने मिलने नहीं दिया तो SP जबलपुर को फोन कर उलटा-सीधा बता दिया। उसे तो TI पर गर्व है।

 

कटनी ASP को सौंपा गया नोटरी शपथपत्र 22 जनवरी को लिखा गया। नोटरी सागर में राजेश कुमार मिश्रा ने नोटराइज्ड किया है। महिला कांस्टेबल नरसिंहपुर के गाडरवारा की रहने वाली है। नौकरी जबलपुर में करती है। चर्चा है कि ये नोटरी किसी और ने तैयार कराकर उसे दी है। चर्चा तो ये भी है कि TI दो दिन पहले ग्वालियर और डबरा में एक मंत्री से मिलने भी पहुंचे थे। कटनी में भी एक बड़े नेता के दर पर मत्था टेक आए हैं।

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!