22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

ब्यूटी पार्लर संचालिका को शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

Must read

भोपाल। राजधानी के जहांगीराबाद थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके परिचित युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। महिला का आरोप है कि शादी करने का भरोसा देकर युवक पिछले चार साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने अपनी सफाई देने थाने पहुंचे युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जहांगीराबाद थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 29 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि चार साल पहले उसका परिचय गौरव विश्वकर्मा नाम के युवक से हुआ था। इसके बाद गौरव उसके ब्यूटी पार्लर में आकर मिलने लगा। वह व्यवसाय में उसकी मदद भी करने लगा था। इस वजह से दोनों के बीच मेलजोल बढ़ गया था। गौरव ने शादी करने का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

 

 

वह जब भी शादी करने की बात कहती थी, तो गौरव कई न कई बहाना बनाकर टाल देता था। पिछले दिनों महिला ने गौरव से शादी करने के बारे में स्पष्ट बताने को बोला, तो गौरव विवाद करने लगा। महिला ने उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद शनिवार को महिला थाने पहुंच गई। इस बात का पता चलने पर बरखेड़ी निवासी गौरव भी अपनी सफाई देने थाने पहुंच गया। वहां पुलिस ने उसे दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!