G-LDSFEPM48Y

छात्रा को कमरे में बंद कर युवक ने किया रेप

भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में नाबालिग छात्रा के साथ उसके ननिहाल के युवक ने रेप किया। आरोपी उसे उसके ही घर में बंद कर गलत काम किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह सलामतपुर, रायसेन का रहने वाला है। कालेज में पढ़ाई करता है।

 

पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 17 साल की किशोरी 10वीं में पढ़ती है। हालांकि, उसने परीक्षा नहीं दी है। दो साल पहले वह अपनी नानी के घर गई थी। इस दौरान ननिहाल में उसकी दोस्ती अनिकेत राय से हो गई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवक नाबालिग से एकतरफा प्यार करने लगा। लड़की नानी के घर से भोपाल अपने मम्मी-पापा के पास आ गई। लेकिन, आरोपी उसका पीछा करना नहीं छोड़ा।

 

वह 31 जनवरी 2023 को सलामतपुर से भोपाल आया। वह लड़की के घर पहुंच गया। इस समय लड़की घर में अकेली थी। उसे अकेला पाकर आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसके साथ लगत काम किया। वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था। घटना के बाद से लड़की गुमशुम रहने लगी। तब परिजन ने उससे गुमशुम होने की वजह पूछी। लड़की ने कई दिनों तक यह छिपाती रही। हालही में उसने आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!