राहुल गांधी का हमशक्ल बनकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचा युवक, नेता भी देखकर चौक गए

अशोकनगर। अशोकनगर जिले में रविवार को कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही थी। पिछोर के विधायक केपी सिंह कक्काजू द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे तो वहीं कार्यकर्ता अपने बीच राहुल गांधी को देखकर चौंक गए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनसे उनके पास जाकर देखा तो यह राहुल गांधी नहीं बल्कि उनके भारत जोड़ो यात्रा वाले लुक के राकेश कुशवाह निकले, जिसके बाद लोगों में सेल्फी लेने की होड़ सी लग गई।

 

 

 

बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही बैठकों में राहुल गांधी के हमशक्ल जहां कहीं भी जाते हैं तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इनको देखकर चौक जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व ही जबलपुर में प्रियंका गांधी की सभा हुई थी वहां पर भी राहुल गांधी के इस हमशक़्ल को देखकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चौंक गए थे। राहुल गांधी का रूप धरकर घूम रहे राकेश कुशवाह ने बताया कि मैं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिला था। उनकी कद काठी और शक्ल देख कर मैंने भी उनके जैसी अपनी दाढ़ी-मूछें, कपड़े, रहन सहन कर लिया है। सब मुझे राहुल गांधी समझकर चौंक जाते हैं।

 

कुशवाह भोपाल के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी मुंगावली विधानसभा से हैं। कुशवाह ने बताया कि कई बार तो मुझे लोग रोककर पूछते हैं कि आप राहुल गांधी हैं। मुझे राहुल गांधी जैसा समझते हैं। मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता की तुलना राहुल गांधी जी से होती है तो यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!