मुंबई से सिलचर जा रहे 32 वर्षीय हुसैन अहमद माजुमदार को फ्लाइट के दौरान अचानक मिर्गी का दौरा पड़ा। Indigo flight नंबर 6E-138 में सवार थे और उनकी हालत बिगड़ने पर एयर होस्टेस उनकी मदद कर रही थीं। इसी दौरान एक अन्य यात्री हाफिज़ुल रहमान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें साफ देखा गया कि हुसैन को जबरदस्ती पीटा गया। रहमान ने थप्पड़ मारने का कारण बताया कि वह यात्री सबके लिए “परेशानी” बना हुआ था।
कोलकाता में लैंडिंग के बाद सब कुछ बदल गया
जैसे ही फ्लाइट कोलकाता में लैंड हुई, रहमान को पुलिस के हवाले कर दिया गया लेकिन जल्द ही उसे छोड़ दिया गया। दूसरी ओर हुसैन भी एयरपोर्ट से निकल गए और फिर उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। उनकी फैमिली सिलचर एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंची थी लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे। मोबाइल बंद होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो पाया और फिर उनके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई गई।
Assam man missing after mid-air slap on IndiGo flight; family seeks help (Hussain Ahmed Majumdar)
(I request Assam police to take immediate action against the person who slapped me) @assampolice@IndiGo6E #HussainAhmedMajumdar pic.twitter.com/lQhMmuJTgI
— Tahir Uddin FⓂ️ (@tahiruddinfm) August 1, 2025
बरपेटा स्टेशन पर मिला हुसैन
कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस को हुसैन बरपेटा रेलवे स्टेशन पर मिला जो कोलकाता से करीब 800 किलोमीटर और सिलचर से करीब 400 किलोमीटर दूर है। जब पुलिस ने उन्हें पाया तो उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी और मानसिक स्थिति भी असामान्य सी लग रही थी। अधिकारियों ने कहा कि अब उन्हें घर पहुंचाया जा रहा है और उनकी सेहत का ध्यान रखा जाएगा।
इंडिगो ने लिया कड़ा एक्शन
फ्लाइट में मारपीट जैसी हरकत को इंडिगो एयरलाइंस ने गंभीरता से लिया। एयरलाइन ने हमलावर हाफिज़ुल रहमान पर उड़ान भरने का प्रतिबंध लगा दिया है। एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि उनके लिए यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सबसे अहम है और इस तरह के असभ्य व्यवहार को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस घटना को ‘नियमों के खिलाफ’ बताया और हमलावर को इंडिगो की किसी भी उड़ान में यात्रा से प्रतिबंधित कर दिया।
परिवार को राहत मिली लेकिन सवाल बाकी
हुसैन की बरामदगी से परिवार को थोड़ी राहत जरूर मिली है लेकिन पूरे मामले में कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर वह कोलकाता से बरपेटा तक कैसे पहुंचे और इतने दिनों तक संपर्क से बाहर कैसे रहे। क्या मानसिक तनाव ने उन्हें दिशा से भटका दिया या कोई और वजह थी। पुलिस अब इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है और जांच की प्रक्रिया जारी है।


