आधीरात में पुलिस से बोला युवक; मैं मंत्री का भतीजा हूं, मैं ही सरकार हूं, कहां है तुम्हारा TI

राजगढ़। शादी समारोह में रात 2 बजे DJ बन्द कराने पहुंची पुलिस के सामने खुद को पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया का भतीजा बताते हुए कहा कि ” TI को फोन लगाओ..कौन हैं यहां का TI.. बता दो उसे पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा हैं यहां, जो करना है कर लो। हम ही शासन हैं..हम ही प्रशासन हैं” ये घटना राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे में 28 जनवरी की रात एक शादी समारोह ने हुई, गुना के ख्यावद गांव से दृगपालसिंह सिसोदिया के बेटे अश्विनी सिंह सिसोदिया की बारात पचोर आई थी।

आधीरात में DJ बजाकर बाराती कर रहे थे हुड़दंग

राजगढ़ जिले के पचोर कस्बे में 28 जनवरी की रात राजेन्द्र सिंह सोनगिरा की बेटी अंजली की शादी थी। गुना जिले से बमौरी तहसील से आए बाराती रात 2 बजे बाद तेज आवाज़ में DJ बजाकर नाच रहे थे, आसपास के लोगों ने शिकायत की तो पचोर थाने से पुलिस शादी समारोह स्थल पहुंच गई। पुलिस ने समारोह में पहुंचकर लड़की वालों की DJ बंद करने को कहा। तभी साफा उदयराज सिसोदिया नाम का बाराती भड़क गया। उसने खुद को पंचायत मंत्री महेंद्र सिसोदिया का भतीजा बताते हुए पुलिसकर्मियों को जमकर गालियां दी। और कहा कि हम ही सरकार है, ओरिजनल है हम” जाकर कह दो अपने TI से।

राजगढ़ SP बोले आरोपी पर करेंगे FIR

युवक ने कहा कि- उदयराज सिंह सिसोदिया खुद यहां बैठा है। बुलाओ TI को… कौन है यहां का TI, लगाओ फोन उसे। सरकार हमारी है। शासन हम हैं… प्रशासन हम हैं। बोल दो TI को पंचायत मंत्री का भतीजा बैठा है यहां, जो उखाड़ना है उखाड़ लो। फर्जी नहीं हैं, ऑरिजनल हैं हम। मामला गर्माता देख रात में पुलिसकर्मी वहां से वापस लौट आए।

राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि उदयराज सिंह सिसोदिया के खिलाफ FIR कर कार्रवाई करेंगे। पुलिस को धमकाने वाले आरोपी उदयराज सिसोदिया ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमे उदयराज कह रहा है कि उनका पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से उसकी कोई रिश्तेदारी नही है, शराब के नशे में वो गलत बात बोल गया जिसके लिए खेद है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!