G-LDSFEPM48Y

दो साल से दर्द से परेशान था युवक, पेट से निकला सांप जैसा डेढ़ फीट लंबा कीड़ा

सतना : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। दरअसल, यहां रहने वाला एक शख्स करीब दो साल से दर्द से परेशान था। चिकित्सकों ने जांच की तो उसके पेट से सांप जैसे आकार का डेढ़ फीट लंबा कीड़ा निकला। यह देखकर लोग घबरा गए। चिकित्सकों को भी समझ नहीं आया कि यह कौन-सा कीड़ा है? इस मामले में रीवा मेडिकल कॉलेज के डीन का कहना है कि यह राउंड वर्म हो सकता है।

यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, डॉ. एसएन सिंह पाल ने बताया कि बुधवार (30 जून) को सुबह करीब 11 बजे पन्ना के भठिया गांव निवासी शान मोहम्मद मेरे पास आया। उसने बताया कि वह करीब दो साल से पेट दर्द से जूझ रहा है। पेट में रोजाना दर्द रहता है। भूख नहीं लगती और कमजोरी बनी रहती है। डॉ. पाल ने पहले कीड़े मारने की दवा दी। दवा का असर होते ही उसके पेट से सांप के आकार का करीब डेढ़ फीट लंबा कीड़ा निकला, जो जीवित अवस्था में था।

यह राउंड वर्म यानी गोल कृमि हो सकता है, जो केंचुए की तरह दिखता है। पेट से इस तरह के कीड़े निकलना नई बात नहीं है। बता दें कि पेट में पाए जाने वाले कीड़े कई तरह के होते हैं। इन्हें दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले को गोल कृमि यानी राउंड वर्म कहते हैं, जबकि दूसरा कीड़ा फीता कृमि यानी टेप वर्म कहलाता है। ये दोनों कीड़े इंसान के शरीर पर असर डालते हैं। समय से इलाज करके इन्हें खत्म भी किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!