31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

युवक की पत्नी मुंबई गई, पड़ोसी महिला के साथ कर दिया दुष्कर्म

Must read

भोपाल। भोपाल के गांधी नगर इलाके में महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी मुंबई गई हुई थी। उसके कहने पर वह उसके पति को खाना देने जाती थी। इस बीच उसके पति ने गलत काम किया। यह बात जब मैंने उसकी पत्नी को बताई तो वह पति का विरोध के बयाए उससे ही कहने लगी कि मैं बीमार रहती हूं, तुम मेरे पति की जरूरतों का ख्याल रख लिया करो..। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी स्व-सहायता समूह का संचालन करता है।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 31 साल की महिला निजी काम करती है। उसके मोहल्ले में मुशर्रफ अली रहता है। मुशर्रफ स्व-सहायता समूह का संचालन करता है। तीन महीने पहले उसकी पत्नी मुंबई चली गई। जाते समय उसने कहा था कि मेरी गैर-मौजूदगी में मेरे पति को खाना देते रहा। 20 नवंबर को वह जब खाना देने पहुंची तो मुशर्रफ ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसे डरा-धमकाकर गलत काम किया। इसके बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर दो बार फिर से शारीरिक संबंध बनाए। 15 दिन बाद उसकी पत्नी वापस आई। यह बात महिला ने उसकी पत्नी को बता दी। इस पर मुशर्रफ की पत्नी ने कहा कि मैं तो अक्सर बीमार ही रहती हूं, तुम ही मेरे पति की जरूरतों का ख्याल रख लिया करो..। इसके बाद अपनी पत्नी की मर्जी से ही मुशर्रफ महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। परेशान होकर महिला ने सोमवार को अपने पति को आपबीती बताई। पति उसे थाने लेकर पहुंचा और मुशर्रफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार बात दे पुलिस ने बताया कि आरोपी मुशर्रफ एक स्व-सहायता समूह चलाता है। समूह महिलाओं को पैसे उधार देता है। पीड़िता भी उससे 55 हजार रुपए लिए कर्ज ले रखी है। 5 फरवरी को उसे 1 हजार रुपए किस्त देना था। इसको लेकर भी दोनों के बीच विवाद चल रहा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पीड़िता के पुलिस जल्द ही कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!