G-LDSFEPM48Y

स्पेशल मजिस्ट्रेट के बंगले में हुई चोरी, आरोपियों के तार इंदौर से जुड़े

भोपाल। भोपाल में रेलवे के स्पेशल मजिस्ट्रेट के बंगले में सोमवार तड़के चोरी हो गई। कुछ हथियारबंद बदमाश चंदन के दो पेड़ काटकर ले गए। वहां गश्त कर रहे जवान ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे उसका मोबाइल ही लूट ले गए। बदमाशों की संख्या 5 से ज्यादा बताई जा रही है। हालांकि GRP भोपाल ने लूटपाट की घटना से इनकार किया है। आरोपियों के तार इंदौर से जुड़ रहे हैं। वहां बड़े पैमाने पर चंदन की तस्करी होती है।

डॉक्टर आरिफ पटेल भोपाल रेलवे में स्पेशल मजिस्ट्रेट हैं। उनको GRP और RPF थाने से 100 मीटर दूर पूर्वी रेलवे कॉलोनी में 3/TC टाइप का बंगला अलॉट है। वे इसमें रहते नहीं हैं। GRP के अनुसार जानकारी मिलने पर जब मौके पर पहुंचे तो बंगले में ताला लगा हुआ था। अंदर जाने पर दो पेड़ कटे मिले। यह पेड़ चंदन के थे। मामले की जांच GRP के साथ ही RPF भी कर रही है।

भोपाल के अलावा सीहोर और आसपास के इलाकों में चंदन चोर गिरोह सक्रिय है। जो चोरी का चंदन इंदौर के तस्करों को बेचते हैं। हालांकि, भोपाल में अच्छी किस्म का चंदन नहीं होता है। इस कारण इसे अच्छे चंदन में मिलाकर बेच दिया जाता है। इंदौर में चंदन के बड़े तस्कर हैं। GRP भोपाल का कहना है कि आरोपियों का आमना-सामना किसी से नहीं हुआ है। लोगों की सूचना पर GRP बंगले पर पहुंची थी। आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। यह इलाका चांदबढ़, ऐशबाग और निशातपुरा से लगा हुआ है। आरोपी इन्हीं इलाकों के हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!