Saturday, April 19, 2025

सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, यह है नई कीमतें

इंदौर। अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं या फिर सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 8,310 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,726 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल के सराफा बाजार में शनिवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 83,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, और यह आज भी वही कीमत बनी हुई है। इसी तरह, 24 कैरेट सोने की कीमत कल 87,260 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, और आज भी वही दर लागू है। कुल मिलाकर आज सोने की कीमत में कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा जा रहा है।

इंदौर में 22 कैरेट सोने का भाव 83,100 रुपये (प्रति 10 ग्राम) और 24 कैरेट सोने का भाव 87,260 रुपये (प्रति 10 ग्राम) है।

बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, चांदी की कीमत में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी भोपाल और इंदौर के सराफा बाजार में चांदी का भाव रविवार को 1,12,000 रुपये प्रति किलोग्राम था, और आज भी वही कीमत बनी हुई है।

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 हॉल मार्क होता है। सामान्यतः 22 कैरेट सोना सबसे अधिक बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9 प्रतिशत अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती हैं। चूंकि 24 कैरेट सोना बहुत अधिक शुद्ध होता है, इससे आभूषण बनाना संभव नहीं है, इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

यह भी पढ़िए : कूनो में आज छोड़े जाएंगे 5 और चीते, जानें पूरी खबर

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!