इंदौर। शादी और विवाह का सीजन चल रहा है, और यदि आप सोने-चांदी की खरीदारी या निवेश करने का सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए अहम है। मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में आज सोने की कीमतों में गिरावट आई है। भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 8,020 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 8,421 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भोपाल में कल यानी शनिवार को 22 कैरेट सोना 80,400 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका, जबकि आज इसका भाव 80,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत कल 84,420 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो अब घटकर 84,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इस प्रकार, सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।
इंदौर में सोने की कीमत
22 कैरेट सोना 80,200 रुपये प्रति 10 ग्राम, 24 कैरेट सोना 84,210 रुपये प्रति 10 ग्राम बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। राजधानी भोपाल और इंदौर के सराफा बाजार में चांदी की कीमत शनिवार को 1,05,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी, और आज भी यही दर कायम रहेगी।
सोने की शुद्धता की पहचान अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) द्वारा दिए गए हॉलमार्क से की जाती है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 अंकित होता है। अधिकांश लोग 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी चयन करते हैं। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, जिसमें 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, और जिंक मिलाई जाती हैं। 24 कैरेट सोने से आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए अधिकतर व्यापारी 22 कैरेट सोना बेचते हैं।