इंदौर। आज 7 मार्च का दिन कई राशियों के लिए विशेष होने वाला है, क्योंकि शुक्र देव की कृपा से कई जातकों को भौतिक सुख मिल सकते हैं। इसके साथ ही कई लोग अपने भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। आइए जानते हैं कि 7 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप मानसिक रूप से शांत और रिलैक्स महसूस करेंगे। आज आप ध्यान और अध्यात्म में समय बिता सकते हैं। यह दिन नए अवसर लेकर आ सकता है। यदि आपने पहले कोई नया कार्य शुरू किया है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आज आपका मन अशांत रहेगा और प्रियजन के कारण मानसिक चिंता हो सकती है। यदि आपने हाल ही में कोई नया कार्य शुरू किया है, तो अपने पार्टनर से सतर्क रहें, क्योंकि नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने के लिए यह समय अनुकूल नहीं है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जो कार्य पहले से चल रहे हैं, उनमें सफलता मिल सकती है और कई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके भविष्य को बेहतर बनाएगा।
कर्क राशि (Cancer )
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी बरतने वाला रहेगा। कार्य में बदलाव से बचें, क्योंकि इससे काम बिगड़ सकता है। विरोधी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहेगा, बदलते मौसम के कारण बीमार पड़ सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू करने का विचार कर सकते हैं, और यह आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। यदि न्यायालय में कोई मामला चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा, और नए व्यापारिक साझेदारों से समझौता हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है, इसलिए यात्रा करते वक्त सावधानी बरतें। वाहन का उपयोग करते समय भी ध्यान रखें।
तुला राशि (Libra )
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है, और लंबी यात्रा पर जाने का योग भी बन रहा है। किसी कार्य विशेष में विरोधियों के सामने झुकने की स्थिति आ सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio )
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। परिवार में विरोध हो सकता है, और स्वास्थ्य में भी गिरावट हो सकती है। व्यापार में धोखा मिलने की संभावना है, खासकर अगर आप अपने साझेदारों के साथ कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार देने से बचें, क्योंकि नुकसान हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंता का कारण बन सकता है, खासकर पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर। परिवार का सहयोग मिलेगा और आप उनके समर्थन से राहत महसूस करेंगे।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको दोस्तों और परिवार से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में भी आर्थिक लाभ की संभावना है और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ मुश्किलें ला सकता है। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है और आप व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है, खासकर अगर आप किसी परिचित व्यक्ति के साथ कारोबार कर रहे हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आप किसी बड़े निर्णय पर विचार कर सकते हैं, जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और वाणी पर संयम रखें, क्योंकि आज वाद-विवाद से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार में बड़ा लाभ होगा और अटका हुआ धन मिलने की संभावना है।
यह भी पढ़िए : महाकाल लोक जैसा होगा एकात्म धाम, CM ने दिए विकास के निर्देश