इंदौर। शुक्र ग्रह असुरों के गुरु माने जाते हैं और ये धन व वैभव के दाता होते हैं। जब कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत होती है, तो व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन अगर शुक्र की स्थिति कमजोर होती है, तो व्यक्ति को धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्र ग्रह अपनी चाल निर्धारित समय पर बदलते हैं। 18 मार्च को शुक्र अस्त होंगे और सूर्य के करीब जाएंगे, जिसके कारण दैत्यों के गुरु की ऊर्जा कमजोर हो जाएगी। इस दौरान कई राशियों को नुकसान हो सकता है, और आर्थिक तंगी का सामना भी हो सकता है। चार दिनों तक विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि किन जातकों के लिए शुक्र का अस्त शुभ नहीं रहेगा।
मेष राशि (Mesh Rashi)
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की यह स्थिति भी अनुकूल नहीं रहेगी। व्यापारियों को नुकसान हो सकता है और भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि से वंचित रह सकते हैं। धन खर्च पर काबू रखना आवश्यक होगा और व्यवसाय संबंधी लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है और आंखों से जुड़ी कोई बीमारी परेशान कर सकती है। ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है।
कर्क राशि (Kark Rashi)
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त बहुत बड़ा नुकसान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और तरक्की में रुकावट आ सकती है। घर में लड़ाई-झगड़े बढ़ सकते हैं, और करियर में भी परेशानी बढ़ सकती है। छात्रों को भी ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता होगी। सेहत से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिससे धन खर्च बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति में गिरावट हो सकती है।
सिंह राशि (Singh Rashi)
सिंह राशि के जातकों के जीवन में भी शुक्र अस्त का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मेहनत के बावजूद सफलता में कमी हो सकती है। व्यवसाय में हानि हो सकती है, इसलिए निवेश से पहले विचार जरूर करें। प्रेम संबंधों में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पैसों की बचत करना भी मुश्किल हो सकता है, और वैवाहिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
यह भी पढ़िए : सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव, अब ये हैं नए दाम