22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

गुरु और शुक्र ग्रह के युवावस्था में प्रवेश करने से इन 4 राशियों को मिलेगा ये लाभ

Must read

राशि। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन बेहद महत्व रखता है। माना जाता है कि ग्रह समय-समय पर य़ुवा, कुमार और वृद्ध अवस्था में संचरण करते है। साथ ही ऐसा भी माना जाता है कि ग्रह जब युवावस्था में संचरण करते है तो जातकों को शीघ्रता से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इस समय गुरु और शुक्र ग्रह अपनी युवा अवस्था में प्रवेश कर चुके हैं, जिसकी वजह से प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है, लेकिन इन सबके बीच चार राशियां ऐसी भी है। जिनको गुरु और शुक्र ग्रह के इस परिवर्तन से बेहद लाभ मिलने वाला है। इन चारों राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ होने वाला है। साथ ही इनकी उन्नति के योग भी बन रहे है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी है

 

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का युवा अवस्था में चलना अत्यंत शुभ साबित होने वाला है, क्योंकि गुरु ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली में हंस नाम का राजयोग बनाया है। वहीं शुक्र ग्रह ने भी आपकी गोचर कुंडली में मालव्य राजयोग बनाया है। जिसकी वजह से आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे है। साथ ही इस समय आपको कामकाज और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। आय में इजाफा हो सकता है।

 

 

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए भी ग्रहों का युवावस्था में भ्रमण करना अत्यंत शुभ फलदायक है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में गुरु और शुक्र लाभ स्थान में विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपके कार्यों की सिद्धि होगी। जिन लोगों का व्यापार या काम- कारोबार विदेशों से जुड़ा हुआ है तो अच्छा धन लाभ हो सकता है। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। पुराने निवेश से भी धन लाभ होगा।

 

 

कर्क राशि

गुरु और शुक्र का युवा अवस्था में चलना कर्क राशि के जातकों को धन लाभ के योग बन रहे हैं, क्योंकि गुरु और शुक्र आपकी राशि से नवम भाव में भ्रमण कर रहे हैं। ऐसे में इस समय आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आपकी गोचर कुंडली में हंस और मालव्य राजयोग भी बन रहा है। इसलिए इस समय आपकी सुख- सुविधाओं की वृद्धि होगी। साथ ही कार्यों में सिद्धि होगी। वहीं इस समय जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, उनकी परेशानियां भी बहुत जल्द खत्म हो सकती हैं। इस समय आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

 

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह का भ्रमण बेहद लाभदायक साबित होने वाला है। धनु राशि के जातकों की गोचर कुंडली में मालव्य और हंस नाम का राजयोग बन रहा है। जिसकी वजह से इस अवधि में आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।अगर आप किसी भी कार्य में हाथ डालने वाले है, तो उसमें आपको भाई-बहनों का साथ जरूर मिलेगा। वहीं भौतिक सुखों की प्राप्ति भी होगी। इसके अलावा आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!