Friday, April 18, 2025

शिवराज कैबिनेट की बैठक में इन अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले साल खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन होगी। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में भोपाल में अंतरराष्ट्रीय खेल कांपलेक्स का निर्माण, मशीन व उपकरण खरीदने के लिए खेलो इंडिया योजना में तीन साल के लिए 215 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। खेल कांपलेक्स का उपयोग विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।

 

बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि टोक्यो ओलिंपिक में प्रदेश के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद भोपाल में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 का आयोजन और भोपाल को खेलों का हब बनाने के मद्देजनर महत्वपूर्ण लिया गया है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करने की सहमति दी है। अंतरराष्ट्रीय खेल कांपलेक्स के निर्माण पर तीन साल में 137 करोड़ रुपये, मशीन एवं उपकरण खरीदने में 39 करोड़ रुपये और खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन पर 23 करोड़ 38 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। एक अन्य निर्णय में अनुसूचित जनजाति वर्ग की कन्याओं के लिए 65 कन्या शिक्षा परिसर भवन बनाए जाएंगे।

 

 

इसके लिए एक हजार 877 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। केंद्रीकृत पुलिस काल सेंटर एवं नियंत्रण कक्ष तंत्र (डायल-100) सेवा के द्वितीय चरण (2021-2027) के लिए एक हजार 200 वाहनों की परियोजना की एक हजार 84 करोड़ रुपये से अधिक की विस्तृत कार्ययोजना को कैबिनेट ने मंजूरी दी। साथ ही टोल या अन्य माध्यम से जो आय होगी, उसे राजमार्ग निधि में जमा किया जाएगा। इस निधि का उपयोग सड़क परियोजनाओं में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!