Saturday, April 19, 2025

इन लाडली बहनों नहीं मिलेगी 20 किस्त, मोहन सरकार कटेगी लिस्ट से नाम

भोपाल। लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। अब 10 जनवरी को इस योजना की 20वीं किस्त जारी होने जा रही है, लेकिन इस बार 1 लाख 63 हजार महिलाओं को बाल विकास विभाग ने अपात्र घोषित कर दिया है, जिनके कारण उन्हें 1250 रुपए की किस्त नहीं मिलेगी।

कब आएंगे पैसे
10 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि 10 जनवरी 2025 को लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।

किसे नहीं मिलेगा लाभ
लाड़ली बहना योजना में उम्र का भी एक बंधन है। 60 साल से अधिक उम्र की 1 लाख 63 हजार महिलाओं को इस बार 1250 रुपए की किस्त से वंचित कर दिया गया है, क्योंकि उन्हें अपात्र घोषित किया गया है। पिछले महीने 11 दिसंबर 2024 को 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में 1572 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थे, जबकि इस बार 1.26 करोड़ महिलाओं को ही यह लाभ मिलेगा।

योजना का लाभ पाने के लिए योग्यता
– महिला या लड़की का जन्म 1 जनवरी 1963 के बाद और 1 जनवरी 2000 से पहले होना चाहिए।
– परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक न हो।
– महिला के परिवार में कोई आयकर दाता सदस्य न हो।
– परिवार के किसी सदस्य का सरकारी सेवा में कार्यरत होना या जनप्रतिनिधि होने से लाभ नहीं मिलेगा।
– महिला के पास 1 एकड़ से अधिक जमीन न हो।

योजना की शुरुआत
शिवराज सरकार ने मई 2023 में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले यह योजना शुरू की थी। जून 2023 में इस योजना की पहली किस्त के रूप में महिलाओं के खातों में 1000 रुपए ट्रांसफर किए गए थे, जो अब बढ़कर 1250 रुपए हो गए हैं। अब तक 20वीं किस्त जारी होने जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!