अपने पहनावे को लेकर सुर्खियों में रहते हैं एमपी के ये विधायक

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण त्रिपाठी भी एक खास शौक रखते हैं। दरअसल वह अपने पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनका अंदाज राजा महाराजा जैसा रहता है।

विधायक नारायण त्रिपाठी कपड़ों एवं जूते के शौकीन हैं। उनके कपड़ों का डिजाइन आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि वे अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करते हैं। विधायक किसी भी कपड़े को चार बार से ज्यादा नहीं पहनते। यही नहीं, वह जिस रंग का कपड़ा पहनते हैं, उसी रंग के मोजे और जूते भी पहनते हैं।

 

 

इसके अलावा विधायक नारायण त्रिपाठी दिन के हिसाब से भी कपड़े पहनते हैं। जैसे सोमवार को सफेद रंग के कपड़े, मोजे और जूते, मंगलवार को लाल रंग के कपड़े, बुधवार को स्काई ब्लू रंग के कपड़े, गुरुवार के दिन पीले कपड़े, शुक्रवार को सफेद या फिर पताखा रंग के कपड़े, शनिवार को ब्लैक या ग्रे रंग के कपड़े, तो रविवार को लाइट कलर के कपड़े पहनते हैं।

 

बचपन से ही हैं डिजाइनर कपड़े पहनने के शौकीन

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें कपड़े पहनने का बचपन से ही शौक है। वह अपने कपड़े जिस टेलर से सिलवाते हैं, उसे डिजाइन खुद बताते हैं और उसे यह भी बता देते हैं कि कपड़े की डिजाइन की कॉपी छह माह तक नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो वह उस टेलर से कपड़े सिलवाना बंद कर देते हैं।

 

 

मैहर विधायक ने बताया कि जिस टेलर से कपड़े सिलवाता हूं, उसे कपड़ों के डिजाइन के साथ, कहां पर कैसे सिलाई होगी और कितने बार होगी। किस जगह पर कौन सा कलर कॉबिनेशन होगा, यह भी खुद बताते हैं। विधायक का कहना है कि डिजाइन के विचार उनके मन में खुद ही आते हैं। उन्होंने ड्रेस डिजाइनिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के मुताबिक, वह किसी भी कपड़े को तीन से चार बार पहनते हैं। उसके बाद उसे नहीं पहनते। अगर उससे ज्यादा एक कपड़े को पहनते हैं तो उन्हें परेशानी होने लगती है। विधायक का कहना है कि वह लगभग हर एक ब्रांड के कपड़े पहन चुके हैं।

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!