G-LDSFEPM48Y

आधे देश का पेट भरते हैं ये दो राज्य, सबसे ज्यादा फल और सब्जियों का भी होता है उत्पादन

डेस्क: भारत विविधताओं से भरा देश है, जहां विभिन्न संस्कृतियों, धर्मों और अनूठी परंपराओं का मिश्रण देखने को मिलता है। इसे कृषि प्रधान देश भी कहा जाता है, क्योंकि देश की लगभग 60 से 65 प्रतिशत आबादी आज भी कृषि पर निर्भर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का कौन सा राज्य कृषि उत्पादन में सबसे आगे है? यदि नहीं, तो यहां आप इस बारे में जान सकते हैं। दरअसल, यह राज्य देश के आधे से ज्यादा लोगों का पेट भरता है।

भारत में सबसे अधिक कृषि उत्पादन वाला राज्य कौन सा है?

भारत में लगभग 156 मिलियन हेक्टेयर जमीन खेती के योग्य है। लेकिन यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि किस राज्य में सबसे अधिक अनाज का उत्पादन होता है।

सबसे ज्यादा अनाज उत्पादन करने वाला राज्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पश्चिम बंगाल वह राज्य है जहां सबसे अधिक अनाज की पैदावार होती है। 2021-2022 में यहां 13.32 मिलियन टन चावल का उत्पादन हुआ था।

फल और सब्जियों का उत्पादन

पश्चिम बंगाल न सिर्फ अनाज बल्कि फल और सब्जियों के उत्पादन में भी अग्रणी है। यह राज्य आम, लीची, अनानास, अमरूद और संतरे के उत्पादन के लिए जाना जाता है। वहीं सब्जियों में गोभी, भिंडी, पत्तागोभी और बैंगन की भी यहाँ अच्छी खासी पैदावार होती है।

गेहूं उत्पादन में अग्रणी राज्य

गेहूं उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। देश के कुल गेहूं उत्पादन का लगभग 35% उत्तर प्रदेश से आता है। इसके अलावा, चावल उत्पादन में भी उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है।

देश का पेट भरने वाले राज्य

यदि कहा जाए कि पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश देश के आधे से ज्यादा लोगों का पेट भरते हैं, तो यह गलत नहीं होगा। ये दोनों राज्य चावल और गेहूं के उत्पादन में सबसे आगे हैं, जो देश के खाद्यान्न की प्रमुख जरूरतें पूरी करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!