राशि। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्म के देवता कहा जाता है। इसलिए जब भी किसी जातक की राशि में शनि का गोचर होता है या फिर शनि की दशा होती है तो उसे बहुत सावधान रहने को कहा जाता है। हालांकि शनिदेव सिर्फ बुरे फल ही नहीं बल्कि कुछ जातकों को राजा भी बना देते हैं। इसी कड़ी में 17 जनवरी को शनि मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं।
बता दें कि, कुंभ शनि कि मूल त्रिकोण राशि है, जहां उनकी वापसी पूरे 30 साल बाद हुई है और अगले ढाई साल शनिदेव इसी राशि में रहेंगे और शून्य डिग्री से 30 डिग्री तक चलेंगे। इस अवस्था के दौरान शनि राशि अनुसार पाया भी बदलते हैं। ज्योतिषशास्त्र के जानकारों के मुताबिक अलग-अलग राशियों में शनि लोहे, तांबे, चांदी और सोने के पाये पर चलते हैं और इसके आधार पर शुभ -अशुभ फल भी देते हैं। तो आइए जानते हैं कुंभ में गोचर के बाद शनि किन राशियों में चांदी के पाये पर चल रहे हैं।
शनि गोचर के समय जब चंद्रमा शनि से 2, 5 और 9वें भाव में होता है, तो इसे चांदी का पाया कहा जाता है। इसलिए शनि की वर्तमान स्थिति की बात करें तो फिलहाल शनि कुंभ राशि में हैं और वहां से मकर राशि के दूसरे स्थान में,तुला से शनि पांचवें स्थान पर और मिथुन से शनि नौवें स्थान पर विराजमान हैं। यानी शनि मकर, तुला और मिथुन राशि में चांदी के पाये पर चल रहे हैं, जो कि बहुत शुभ माना जाता है।
मकर राशि
मकर राशि में शनि का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। इसके परिणाम स्वरुप आपको नौकरी में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं और साथ ही आय के स्रोत भी बढ़ सकते हैं।अचानक धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। सेहत की दृष्टि से समय अनुकूल है। पारिवारिक सुख मिलेगा, रिश्तों के बीच मनमुटाव खत्म होंगे।
तुला राशि
शनि तुला राशि में भी चांदी के पाये पर चल रहे हैं। तुला राशि वालों को इस दौरान कई लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। सरकारी नौकरी वालों को, डॉक्टर या इंजीनियरिंग वाले लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ेगा। दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव खत्म होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि में भी शनि का गोचर चांदी के पाये पर हुआ है। आपको भाग्योदय होगा और इसके साथ ही आपके अच्छे कर्मों के फल आपको अब मिलेंगे।शनि देव आपको मालामाल कर सकते हैं। कार्यस्थल पर मेहनत के शुभ परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा होगा, पिता के साथ आपके रिश्तों में सुधार होगा। कुल मिलाकर समय अनुकूल रहेगा।
Recent Comments