23.2 C
Bhopal
Monday, March 10, 2025

संडे को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

Must read

इंदौर। आज का राशिफल 9 मार्च, रविवार को विक्रम सम्वत 2081, मास अमांत फाल्गुन, मास पूर्णिमांत फाल्गुन, तिथि दशमी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबी यात्रा हो सकती है, इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी के साथ विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज दिन भर भागदौड़ रहेगी। मन अशांत रहेगा और सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण डील हाथ से निकल सकती है। परिवार से कोई दुखद समाचार मिल सकता है और पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा के दौरान वाहन का ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य नहीं बन पाएगा, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। इस वजह से किसी से वाद विवाद हो सकता है। धैर्य से काम लें और व्यापार में सोच-समझकर फैसले लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के अवसर बन सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। व्यापार में नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। परिवार से सहयोग मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में कुछ नया होने के योग हैं और नया ऑफर भी मिल सकता है। परिवार में पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए लंबी यात्रा हो सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें और आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस हो सकती है। परिवार से कोई दुखद समाचार मिल सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जो भी सोचेंगे, वह पूरा होगा। रिश्तेदारों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कोई नया कार्य करेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जो कार्य रुके हुए थे, वे पूर्ण हो सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और बाहर डिनर पर जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से बातचीत हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार से कोई दुखद समाचार मिल सकता है। कोर्ट केस में नकारात्मक परिणाम हो सकता है और व्यापार में नुकसान हो सकता है। ऑफिस में स्थिति यथावत बनी रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा सुखद होगी और ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। बिजनेस में लाभ होगा और बड़ा निवेश करने से भविष्य में बड़ा फायदा हो सकता है। जहां भी विवाद हो, अपनी वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। व्यर्थ के विवादों में फंस सकते हैं और अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। कोर्ट केस में आपके खिलाफ फैसला हो सकता है। बिजनेस में काम में रुकावट आएगी। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है और स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज वाहन चलाने में सावधानी बरतें, दुर्घटना का खतरा हो सकता है। सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापार में शत्रुओं से नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव न करें। परिवार से सहयोग मिलेगा।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!