G-LDSFEPM48Y

ये राशि वाले सूर्यदेव की कृपा से बन जाएंगे धनवान 

राशि। हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि के बाद अपना स्थान परिवर्तन करता है। हर माह में ग्रहों का गोचर सभी राशियों के जीवन पर असर डालता है। ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। 15 मई को सूर्य गोचर करके वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य एक साल बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर को संक्रांति भी कहा जाता है। 15 मई को वृषभ संक्रांति होगी। सूर्य 15 मई 2023 को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। वहीं 4 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सूर्य देव विशेष लाभ देने वाले हैं।

 

वृषभ राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन करके वृषभ राशि में ही प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि के जातकों को जमकर लाभ होने वाला है। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़ा धन लाभ होगा।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। इस राशि के लोगों पर सूर्यदेव की विशेष कृपा होगी। ये सूर्य गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग बनेंगे। विरोधी परास्त होंगे। इन लोगों को व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है।

 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को सूर्य का गोचर खूब तरक्की दिलाने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी इंक्रीमेंट मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। उच्च शिक्षा पाने का मौका मिलेगा। किसी खास मित्र का आगमन हो सकता है।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन अच्छे दिनों की शुरुआत लेकर आने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पाने का सपना पूरा होगा। आय में वृद्धि हो सकती है। कोई नया काम या व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। इन जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!