G-LDSFEPM48Y

इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में बड़ा मुनाफा, पढ़ें राशिफल

इंदौर।आज 14 दिसंबर 2024, शनिवार का दिन है। विक्रम संवत 2081, मास अमांत मार्गशीर्ष, मास पूर्णिमांत मार्गशीर्ष और तिथि त्रयोदशी है। पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष (Aries)
आज का दिन अनुकूल रहेगा। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। पार्टनरशिप में नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा के योग हैं।

वृषभ (Taurus)
आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यर्थ के विवाद से बचें। मन अशांत रह सकता है और भागदौड़ सेहत पर असर डाल सकती है। व्यवसाय में उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं होगा। परिजनों और सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini)
आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी करीबी के व्यवहार से मन शांत रह सकता है। व्यापार में बड़े बदलाव से बचें। परिजन की तबीयत बिगड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कर्क (Cancer)
आज का दिन शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में चल रही समस्याएं सुलझेंगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

सिंह (Leo)
आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। व्यवसाय में बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

कन्या (Virgo)
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरी काम के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। व्यापार में फैसले सोच-समझकर लें। किसी अपने की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

तुला (Libra)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण थकावट महसूस होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। नई शुरुआत से बचें और योजनाओं पर फिर से विचार करें। नौकरी के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। हर काम में सफलता मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु (Sagittarius)
आज का दिन शुभ रहेगा। नए काम की शुरुआत में सफलता मिलेगी। पुराने मित्र या प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिमवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर (Capricorn)
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में बीतेगा। विवादों से बचें। विरोधी साजिश रच सकते हैं, सतर्क रहें। व्यवसाय में हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर वरिष्ठों से टकराव संभव है।

कुंभ (Aquarius)
आज का दिन परेशानी भरा रहेगा। कानूनी मामलों से दूर रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है। विरोधियों की साजिश से बचें। किसी पर भरोसा करने से पहले सोचें। वाणी में संयम रखेंगे तो समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन (Pisces)
आज का दिन शुभ रहेगा। बड़ी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। कानूनी मामले आपके पक्ष में होंगे। परिजनों और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। काम में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विवाह प्रस्ताव मिलने के योग हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!