पानी समझकर महिला पीगई जहरीला पदार्थ, फिर हुआ ये

दतिया। बसवाह में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक महिला ने पानी के धोखे में बोतल में रखा वार्निश में मिलाने वाला पदार्थ पी लिया। इसके बाद जब महिला की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को इलाज के लिए भर्ती किया गया।

 

बसवाह गांव निवासी लखन बंशकार की 22 साल की पत्नी छाया अपने घर पर घरेलू काम कर रही थी। तभी टेबल पर पानी की बोतल में रखा वार्निश पेंट में मिलाने वाला तेल उसने पानी समक्ष कर पी लिया। इसके बाद जब महिला की तबियत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया। प्रधान महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। साथी महिला का उपचार जारी है

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!