G-LDSFEPM48Y

जनवरी में बन रहे यह शुभ योग, साल भर चलेगा ग्रहों का गोचर

इंदौर। नववर्ष 2025 की शुरुआत एक शुभ योग के साथ होने जा रही है। इस वर्ष की शुरुआत में ग्रहों के विशेष गोचर के कारण कुछ महत्वपूर्ण राजयोग बन रहे हैं।

ज्योतिष के अनुसार, 2025 की शुरुआत में मालव्य और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा, जो शुक्र के 27 जनवरी को मीन राशि में गोचर से बन रहा है। इसके साथ ही, वर्ष 2025 में दो बड़े प्रभावशाली ग्रह शनिदेव और देवगुरु बृहस्पति भी राशि परिवर्तन करेंगे।

ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा के अनुसार, हिंदू पंचांग के अनुसार 1 जनवरी को द्वितीया तिथि, उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र और हर्षण, शिव वास, बालव और कौलव योग बनने जा रहे हैं। यह योग बहुत ही दुर्लभ माना जाता है।

नए साल की शुरुआत हर्षण, शिववास, बालव और कौलव योग से होने से कुछ राशियों के लिए 2025 शुभ रहेगा। शनिदेव 29 मार्च को राशि परिवर्तन करेंगे। वह पिछले ढाई वर्षों से कुंभ राशि में विराजमान थे, और अब मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

गुरु बृहस्पति 14 मई को वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद वह तीन गुना अधिक तेज गति से चलेंगे। इस तेज गति के कारण कुछ राशियों के जातकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

नववर्ष 2025 में राशियों पर प्रभाव
मेष राशि 2025 मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस दौरान आपको वित्तीय नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, और कुछ अप्रत्याशित खर्चों से भी जूझना पड़ सकता है।

वृषभ राशि वृषभ राशि के लिए यह साल मिश्रित परिणाम देगा। कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ जगहों पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 14 मई तक गुरु के संचार का प्रभाव आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा।

मिथुन राशि इस साल आपके प्रेम जीवन में समस्याएं हो सकती हैं। शुरुआत में गुरु द्वादश भाव में होने से प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो इस समय समझदारी और धैर्य से काम लें। वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि आर्थिक दृष्टि से यह साल कर्क राशि के लिए कठिन हो सकता है। शनि की ढैय्या और मंगल के नीचस्थ गोचर के प्रभाव से अनावश्यक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस समय आपको अपने बजट पर ध्यान रखना होगा और फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि 29 मार्च तक शनि की शत्रु सप्तम दृष्टि के कारण प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस समय आपके साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में संदेह और दूरी बढ़ सकती है।

कन्या राशि इस वर्ष कुछ गुप्त शत्रु आपके जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं, जो प्रेम जीवन को प्रभावित करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं।

तुला राशि साल की शुरुआत में मंगल की चतुर्थ दृष्टि आपके उत्साह और मेहनत को बढ़ाएगी, जिससे आर्थिक लाभ मिल सकता है। 9 अक्टूबर से 2 नवंबर तक शुक्र की नीचस्थ स्थिति में आय कम और खर्च अधिक हो सकते हैं, इसलिए इस समय फिजूलखर्ची से बचें और अपने बजट पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक राशि इस साल आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। 29 मार्च तक शनि की ढैय्या के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान हो सकती है। हालांकि, 27 अक्टूबर से 7 दिसंबर तक आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

धनु राशि 29 मार्च से शनि की ढैय्या के प्रभाव से रिश्तों में तनाव आ सकता है। 14 मई से गुरु की सप्तम दृष्टि से प्रेम जीवन में स्थिरता आएगी, और 18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक गुरु के कर्क राशि में आने से दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

मकर राशि साल की शुरुआत से 6 जून तक मंगल की उच्च दृष्टि और 14 मई तक गुरु की नीच दृष्टि के कारण आर्थिक स्थिति अस्थिर रह सकती है। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन मेहनत और परिश्रम से धन अर्जन के अवसर भी मिल सकते हैं।

कुंभ राशि आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष कुंभ राशि के जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। शनि-साढ़ेसाती और मंगल की शत्रु दृष्टि के कारण अनावश्यक खर्च और वित्तीय अस्थिरता बनी रहेगी। 18 मई से वर्ष के अंत तक राहु के प्रभाव से वित्तीय योजनाओं में मुश्किलें आ सकती हैं और अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।

मीन राशि मीन राशि के जातकों के लिए यह साल प्रेम जीवन में चुनौतियां और सकारात्मक पल, दोनों लेकर आएगा। शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से दांपत्य जीवन में तनाव और गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। 6 जून से 13 सितंबर के बीच मंगल की दृष्टि से रिश्तों में नई ऊर्जा और स्थिरता आएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!