Friday, April 18, 2025

MP में कोरोना में हुआ ये बड़ा बदलाव, 24 घंटे में मिले इतने केस

भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले कंट्रोल में है। रविवार को 49 हजार जांच में 117 नए पॉजिटिव मिले है। प्रदेश में अभी 1037 एक्टिव केस है। प्रदेश के अलग- अलग अस्पताल में 113 मरीज भर्ती है। इनमें से 10 मरीज गंभीर है। भोपाल में सबसे ज्यादा 48 भर्ती मरीज में से 6 और इंदौर में 6 भर्ती मरीज में 1 गंभीर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 40 हजार 172 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 28 हजार 402 ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण अब तक 10 हजार 733 की जान जा चुकी है। रविवार को 395 मरीज ठीक हुए है।

रविवार को प्रदेश के 22 जिलों में कोई नया केस नहीं मिला है। इसमें अलीराजपुर, अशोकनगर, भिंड, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, धार, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, मुरैना, निवाड़ी, पन्ना, राजगढ़, रतलाम, रीवा, शाजापुर, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली में कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं, निवाड़ी, सीधी, बुरहानपुर जिले में कोई एक्टिव केस भी नहीं है।

आपको बातेंदे प्रदेश में सबसे ज्यादा केस जबलपुर में मिले है। रविवार को भोपाल में 12, जबलपुर में 18 और रायसेन में 12 नए केस मिले है। इसके अलावा बाकी जिलों में 10 से कम नए केस आए है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!