Saturday, April 19, 2025

MP बोर्ड के 10वीं और 12वीं छात्रों के रिजल्ट में होगा ये बड़ा बदलाव

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 की कक्षा 10वीं और 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो चुका है। जांच व मुल्यांकन के पहले दिन 100 से अधिक शिक्षकों द्वारा लगभग 1200 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के दौरान लगभग 6 प्रश्न पत्रों में प्रश्नों की गलतियां पाई गई। इन सभी 6 प्रश्न पत्रों में भाषा की त्रुटि बताई गई है। इसी का विश्लेषण और विचार करते हुए, मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों को बोनस अंक देने का निर्णय लिया है।

एमपीबीएसई ने सभी मूल्यांकन केंद्रों को प्रश्न पत्र में त्रुटियों के बारे में सूचित किया है। बोर्ड 15 मार्च, 2022 से मूल्यांकन का दूसरा दौर शुरू करेगा। शिक्षकों की टीम पहले ही चरण में 28 फरवरी तक की परीक्षा की कॉपियां जांच चुकी है। 29 हजार से अधिक शिक्षक एमपी बोर्ड की कक्षा 1 से 12 तक के 18 लाख छात्रों की लगभग 1 करोड़ कॉपियां जांचेंगे। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परिणाम को ऑनलाइन अपलोड करने का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा, 2022 का परिणाम भी अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में जारी कर सकता है।

पश्चिम बंगाल में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 7 मार्च, 2022 यानी आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 16 मार्च, 2022 को समाप्त होंगी। पश्चिम बंगाल बोर्ड में इस साल लगभग 6.2 लाख से अधिक लड़कियों और 4.9 लाख लड़कों ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!