Friday, April 18, 2025

ऐसा एमपी के मौसम का हाल, बारिश के साथ कड़ाके की सर्दी का अलर्ट

भोपाल। बढ़ती दिसंबर के साथ ही उत्तर भारत समेत तमाम हिस्सों में सर्दी बढ़ने लगी है। इसी के साथ-साथ फेंगल तूफान का असर भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। मगर आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में अपना असर दिखाने की संभावना जताई जा रही है। इस कारण उत्तर भारत के कई इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना के चलते ठंडक बढ़ने के आसार जताए गए हैं। राज्य के बड़े शहरों के तापमान में काफी अंतर देखने को मिला है।

मौसम विभाग के अनुसार तूफान फेंगल कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। अनुमान लगाया गया है कि आने वाले 48 घंटे तक तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मगर धीरे-धीरे पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इससे वातावरण में ठंडक बढ़ने लगेगी।

आज और कल के लिए मौसम विभाग ने किसी भी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आज राज्य के बड़े शहरों के तापमान में काफी अंतर देखने को मिला है। भोपाल के पहाड़ी इलाकों में 17.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इंदौर में 26 डिग्री, जबलपुर में 24 डिग्री, होशंगाबाद में 19.6 डिग्री, ग्वालियर में 28 डिग्री और सतना में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

इस समय उत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से करीब 13 किलोमीटर की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। मध्य पूर्व अरब सागर और तटीय कर्नाटक के ऊपर निम्नदाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही पूर्वी बांग्लादेश और उससे लगे दक्षिण असम के ऊपर माध्य समुद्र तल से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है।

गुरुवार रात सबसे कम तापमान राजगढ़ में 10.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया था। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!