G-LDSFEPM48Y

कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता ने ज्याेतिरादित्य सिंधिया को लेकर कही ये बड़ी बात

ग्वालियर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डा.गोविंद सिंह ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य ज्याेतिरादित्य सिंधिया और  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान पर निशाना साधा। उन्हाेंने कहा कि सिंधिया खुद काे स्थापित करने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

ग्वालियर में पत्रकारों से वर्तमान राजनीतिक हालातों को लेकर चर्चा की। जिसमें उन्होंने कहा कि ज्याेतिरादित्य सिंधिया हमेशा कहते हैं कि माफिया के खिलाफ मेरा झंडा बुलंद रहेगा, मगर उनका झंडा ग्वालियर समेत किसी भी जिले में नहीं दिखाई दे रहा है। मैं चाहता हूं सिंधिया झंडा उठाएं, हम सभी उनके साथ चलने को तैयार हैं। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने पूर्व में हुई राजनीतिक सरगर्मियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि राजनीति एक अलग चीज है।

यदि नरोत्तम मिश्रा या ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री बन जाएं तो यह हमारे अंचल के लिए बहुत अच्छा है। सिंधिया के पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर जाकर मुलाकात करने पर डा. गोविंद सिंह ने कहा सिंधिया कांग्रेस के बड़े नेता हुआ करते थे, मगर अब स्थापित होने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सिंधिया के खिलाफ पवैया व प्रभात झा हमेशा से मुखर रहे हैं। अब सिंधिया उनके घर बिना बुलाए जा रहे हैं। इसमें उनका कोई स्वार्थ तो होगा ही। महंगाई को लेकर गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने वास्तव में विपक्ष की भूमिका ताकत से नहीं निभाई है। उत्तर प्रदेश में बन रहे दल बदल के हालातों पर कहा कि जिस दल ने मान दिया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!