BJP सांसद को पाकिस्तान से आया फोन, मिली जान से मारने की धमकी

उन्नाव। उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी से सांसद साक्षी महाराज को एक पाकिस्तानी नंबर से फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। धमकी भरे फ़ोन के आने के बाद सांसद ने उन्नाव के एसपी को पत्र लिखकर शिकायत की है। सांसद के मुताबिक उन्हे सोमवार को शाम 04.24 मिनट और दोबारा 04.26 मिनट पर पाकिस्तान के इस +923151225989 नंबर से फोन कर धमकाया गया। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि वह उनका घर बम से उड़ा देगा। सांसद ने कोतवाली में धमकी देने वाले अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

https://twitter.com/adityatnr/status/1292861349903519744?s=20

इसके साथ ही सांसद ने बताया कि उनके मोबाइल पर फोन करने वाले ने कहा कि “तुमने हमारे मित्र मोहम्मद गफ्फार को पकड़वाकर अपनी मौत मोल ले ली है, दस दिन के अंदर तुम्हें और तुम्हारे साथियों को जान से मार देंगे। बोला, मेरे मुजाहिदीनों की तुम पर 24 घंटे नजर है, जो मौका मिलते ही तुम्हें भगवान के पास भेज देंगे। तुम्हारे कार्यक्रम की जानकारी हमारे लोगों को रहती है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!